रोज़मेरी का तेल बालों को बढ़ाने और उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छा है। जो अपने इन गुणों की वजह से जाना जाता है। आइए देखें कि यह कैसे काम करता है।
रोज़मेरी का तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जो बालों की जड़ों तक ज्यादा पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुँचाने में मदद करता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और जड़ें मजबूत होती हैं।
यह तेल डायहायड्रोटेस्टोस्टेरोन (DHT) नामक हार्मोन के उत्पादन को कम करने की क्षमता रखता है। जो बालों के झड़ने का एक कारण है। विशेष रूप से एंड्रोजेनिक एलोपेसिया के मामलों में।
रोज़मेरी का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो बालों के रोम को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुक़सान से बचाता है। जिसकी वजह से बालों को अच्छे से बढने में मदद मिलती है।
इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्कैल्प को, इन्फेक्शन और डैंड्रफ से बचाते हैं। जो कि बालों के झड़ने और उन्हें बढ़ने से रोकने के मुख्य कारणों में से एक है।
रोज़मेरी का तेल सिर की त्वचा में प्राकृतिक रूप से मौजूद तेलों को संतुलित करने में मदद करता है। जो स्कैल्प को बहुत ज्यादा रूखेपन या ऑयली होने से बचाता है। बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए स्कैल्प का हेल्दी होना बहुत जरुरी है।