कच्चा या उबला चकुंदर: कौन सा हैं ज्यादा फायदेमंद?

VIVEK RAJPUT

17 SEP 2025

चुकंदर, फाइबर, फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट जैसे खनिज पोषक तत्वों से भरपूर होता है।  लेकिन इसे खाने के तरीके से इसके इन्हीं पोषक तत्वों पर फर्क पड़ जाता है।

आइए जानें चुकंदर उबला हुआ खाना चाहिए या कच्चा। जिससे हमारे शरीर को ज्यादा फायदे मिले।

कच्चे चुकंदर को खाने के फायदे

कच्चे चुकंदर में विटामिन C, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा मात्रा में होते हैं। जो हमें बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाएं  

कच्चा चुकंदर फाइबर से भरपूर होता है। जिससे हमारा पाचन तंत्र सुधरता है और आतें भी मजबूत रहती हैं।

फाइबर से भरपूर

उबले हुए चुकंदर के फायदे

उबले हुए चकुंदर में भले ही पोषक तत्व कम होते हैं, लेकिन बुजुर्गो और छोटे बच्चों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। खासकर यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जिनका डाईजेशन बहुत कमजोर होता है।

पचाने में आसान

अगर आप ज्यादा फायदें पाना चाहते हैं, तो सलाद या स्मूदी में कद्दूकस किया हुआ कच्चा चुकंदर चुनें। लेकिन आसानी से पचाने और स्वाद के लिए उबला हुआ चुकंदर ही बेहतर होता है।

निष्कर्ष