15 SEP 2025
जब हमारा ब्रेन एक्टिव रहता है तो हम सभी काम आसानी से कर लेते हैं। आइये जानें ऐसी 6 आसान एक्सरसाइज के बारे में, जो आपकी याददाश्त, फोकस और सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
रोजाना किताबें, मैगज़ीन या अखबार पढ़ें। इससे हमारा ब्रेन एक्टिव रहता है और वोकैबलरी के साथ-साथ सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है।
क्रॉसवर्ड पहेलियों को सुलझाने से हमारे ब्रेन में एक्टिवनेस आती है। जिससे हमारी याददाश्त अच्छी होती है और माइंड की शार्पनेस बढ़ती है।
जिगसॉ पहेलियाँ हमारे माइंड को रिफ्रेश करती हैं। जिससे हमारी चीजों को सोचने-समझने की क्षमता और शॉर्ट टर्म मेमोरी में सुधार आता है।
सुडोकू एक नंबरिंग बेस्ड पहेली है। जिसे खेलने से फोकस और नई चीजों को सोचने की क्षमता में सुधार हो सकता है।
छिपे हुए शब्दों को ढूंढने से फोकस, स्कैनिंग स्किल्स और वोकैबलरी में सुधार आ सकता है।
अपने साथ हुई किसी घटना या अनुभव के बारे में दूसरों को बताएं। जिससे आपकी मेमोरी अच्छी रहगी और याददाश्त में भी सुधार होगा।