क्या सच में सेब का सिरका (ACV) गट-हेल्थ के लिए अच्छा है ?

VIVEK RAJPUT

21 SEP 2025

जब बात गट हेल्थ की आती है, तो सेब का सिरका काफी फायदेमंद बताया जाता है। यह पाचन से लेकर डिटॉक्सिंग तक, हर चीज़ के लिए एक चमत्कारी अमृत माना जाता है। लेकिन क्या यह वाकई गट हेल्थ को बेहतर बना सकता है? आइए जानें:

सेब का सिरका एसिटिक एसिड से भरपूर होता है। जो पेट में एसिड के स्तर को बढ़ाता है, और भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है। साथ ही यह सूजन और अपच को भी कम करता है।

पाचन बेहतर बनाए

कच्चे और बिना छने हुए सिरके (ACV) में प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो आंतो में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।

अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाए

सेब का सिरकाआपके भोजन से जरुरी पोषक तत्वों (जैसे- मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम) को अवशोषित करने में मदद कर सकता है।

पोषक तत्व अवशोषित करे 

सेब का सिरका ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करता है। जिससे भूख ज्यादा लगती है और पेट की लिए फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर को मेंटेन करे 

1) 1 से 2 चम्मच ACV को गर्म पानी में मिलाएं और भोजन से पहले इसे पिएं। 2) ACV को कभी भी बिना पानी मिलाए न पिएं, (यह आपके दांतों और गले को नुकसान पहुंचा सकता है)। 3) ज्यादा मात्रा में न पिएं।

कैसे करें इस्तेमाल?

सेब का सिरका (ACV) पेट को फायदा पहुँचाता है, और पाचन में भी सुधार ला सकता है। लेकिन  डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ध्यान दें