23 SEP 2025
पुरानी कहावते भी कहती हैं, कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो दिन भर की दिनचर्या भी बेहतर हो जाती हैं। यह बात छात्रों के लिए बेहद जरुरी है, क्योंकि इससे उन्हें स्ट्रेस को कम करने और फोकस को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
आइए जानें वो 5 आसान आदते हैं, जिन्हें छात्रों को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए।
सुबह जल्दी उठना बेहद फायदेमंद होता है। इससे हमारा माइंड फ्रेश रहता है और फोकस को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
रातभर सोने के बाद बॉडी डीहाइड्रेटेड हो जाती है। इसलिए सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। इससे हाइड्रेटेड रहने और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सुबह के समय हल्की स्ट्रेचिंग या हल्का व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे पूरे दिन ऊर्जा मिलती है और मूड भी बेहतर रहता है।
रोजाना सुबह कुछ समय मैडिटेशन करें। इससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है, और फोकस बढ़ने में मदद मिलती है।
रोजाना सुबह अपने पुरे दिन की योजना बनाएं। जिससे स्ट्रेस भी कम होता है और सभी काम आसानी से हो जाते हैं।