02 APRIL 2026
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होने जा रहा है एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर पर खेलने के लिए आमंत्रित किया है।
आइये, इस मैच में होने वाले कुछ धमाकेदार मैचअप्स के बारे में जानते हैं। जिन्हें देखने के लिए लोगों के अंदर काफी उत्साह भरा हुआ है।
यह इस कांटेस्ट का सबसे बड़ा मैचअप्स हो सकता है, क्योंकि कुलदीप यादव ने ऋषब पंत को पांच पारियों में तीन बार आउट किया है।
कुलदीप यादव के सामने ऋषभ पंत का बल्ला अभी तक शांत रहा है। इस मैचअप में उनका स्ट्राइक रेट केवल 92 का रहा है।
अक्षर पटेल की सटीक लाइन और लेंथ वाली बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मिडिल आर्डर को किस तरह चुनौती देगी, यह देखना काफी दिलचस्प साबित होगा।
अपनी धमाकेदार और तेज गेंदबाजी की वजह से मयंक यादव अक्सर चर्चे में रहे है, लेकिन इंजरी के चलते वो पिछले आईपीएल सीजन में कुछ ही मैच खेलकर बाहर हो गए थे।
चाहे वो मिडिल ओवर्स हों या डेथ ओवर्स, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर को तेज गेंदबाजी खेलना पसंद है, इसलिए यह मैचअप देखने लायक होगा।