22 SEP 2025
स्ट्रेस और एंग्जायटी, आजकल की जनरेशन के लिए एक आम बीमारी बन गई है। आइए जानें वो 5 कारण जो इसे बढ़ाते हैं और उनके पीछे का कारण।
भविष्य की चिंता जैसे आगे चलकर क्या होगा और नौकरी मिलेगी या नहीं, बच्चों में डर और घबराहट बढ़ा देती है। जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी पैदा होती है।
आज के समय में बच्चों पर स्कूलों और माता-पिता की ओर से पढ़ाई का बहुत प्रेशर डाला जा रहा है। जिससे बच्चा हर समय डर महसूस करता है।
आजकल बच्चे अपना ज्यादातर समय इंस्टाग्राम, स्नैपचेट और वॉट्सएप्प जैसे मोबाइल एप्स पर बिताते हैं। जिससे वे कोई भी काम समय पर पूरा नहीं कर पाते हैं, और समय के साथ स्ट्रेस और एंग्जायटी का शिकार हो जाते हैं।
माता-पिता की ओर से "Serious Notes" (जैसे- हमे तो इतने ही नंबर चाहिए, आदि) बच्चों के अंदर डर पैदा करते हैं। जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी बढ़ती है।
देर रात तक फोन चलाते रहना और गेम्स खेलते रहने से नींद अधूरी रह जाती है, लगातार ऐसा करते रहने से यह स्ट्रेस और एंग्जायटी का कारण बनता है।