बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जरुरी आदतें, जो जापान में बचपन से ही उन्हें सिखाई जाती हैं। आइये जानें कौन सी हैं ये 6 आदतें।
जापान में बच्चों को बचपन से ही ध्यान लगाना सिखाया जाता है। जिससे धैर्य और आत्म-नियंत्रण बना रहता है। यही कारण है, जापानी बच्चे बहुत शांत रहते हैं।
जापानी स्कूलों में बच्चों को बचपन से ही दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना और आदर करना सिखाते हैं। जिससे वे विनम्र रहते हैं और सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं।
जापान में बचपन से ही बच्चों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जाता है। यही कारण है, जापान साफ-सफाई के मामले में पहले स्थान पर है।
जापानी स्कूल बच्चों को उत्सव के समय शोर मचाने से बेहतर, हँसना और दूसरों के साथ खुशी बाँटना सिखाते हैं। जो उत्सव मनाने के लिए पर्याप्त है।
जापान में प्रकृति पर बहुत ध्यान दिया जाता है। वहां के स्कूलों में बच्चों को बचपन से ही प्रकृति को अपने परिवार की तरह बचाने की प्रेरणा दी जाती है।
अक्सर लोग सभी चीजों में जल्दबाजी करते हैं। लेकिन जापान में बच्चों को धैर्य और सहानुभूति से इंतज़ार करना और निर्णय लेना सिखाया जाता है।