गर्मियों के मौसम में ज्यादातर या तो फूल मुरझा जाते हैं या फिर सूख जाते हैं। लेकिन यहाँ हम ऐसे 6 फूलों के बारे में जानेंगे जो गर्मियों के मौसम में भी उगते और खिलते हैं।
गेंदा सबसे कम रख-रखाव वाला फूल है। जो पूरी गर्मियों के मौसम में खिलता है। इसके लाल और नारंगी फूल हमारी बालकनी की शोभा बढ़ाने और शुभ अवसरों पर मालाएं बनाने के काम आते हैं।
गुड़हल भारत के सबसे खूबसूरत फूलों में से एक है। यह गहरे लाल रंग, मोटी पंखुड़ियों और बेहतरीन सुगंध वाला होता है। जो पूरे गर्मियों के मौसम में खिलता है।
बोगनवेलिया के फूलों को घरों, बगीचों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाता है। इसके फूल सफेद, गुलाबी, लाल और नारंगी रंग के होते हैं। जो गर्मियों में हर समय खिलते रहते हैं।
ज़िन्निया के फूलों को गर्मियों की धूप और गर्मी बहुत पसंद होती है। यह बगीचों और घरों की बालकनी की सोभा बढ़ाते हैं।
सूरजमुखी के फूल को गर्मियों का मौसम भाता है। इसके फूल लंबे और चौड़े होते हैं। इन्हें दिन में कम-से-कम 6-8 घंटे की धूप चहिए, इसलिए यह सिर्फ गर्मियों के महीनों में ही खिलता है।
मॉस रोज़ एक खूबसूरत पौधा है, जो सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही खिलता है। इसके छोटे-छोटे फूल गुलाबी, लाल, नारंगी, पीले और सफेद रंग के होते हैं। जो सुबह को खिलते हैं और शाम को धूप न होने के कारण मुरझा जाते हैं।