मॉनसून के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए 7 बेहतरीन फल

VIVEK RAJPUT

बरसात का मौसम हमारे लिए लाता है, ताजगी और मस्ती भरी बारिशें, परन्तु साथ ही बारिश के मौसम में इन्फेक्शन्स और पाचन सम्बन्धी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है, इस समय पर स्वस्थ रहने के लिए जरुरी है कि आप अपने भोजन में सही फलों को शामिल करें।

जामुन का फल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और साथ ही ये आपके पाचन को भी मजबूत बनाता है और आपकी इम्युनिटी भी बढाता है, इसीलिए जामुन को बारिश के मौसम के लिए सर्वश्रेष्ठ फलों में गिना जाता है।

जामुन

विटामिन C और फाइबर से भरपूर नाशपाती आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है और मॉनसून के मौसम में आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है।

नाशपाती

अनार एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही अनार आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को स्वस्थ बनाये रखने में भी मदद करता है।

अनार

लीची विटामिन C से भरपूर होती है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके साथ ही लीची में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो मानसून के मौसम में होने वाले इन्फेक्शन्स से हमें बचाते हैं।

लीची

आलू-बुखारा फल विटामिन A और विटामिन C से  भरपूर होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है और साथ ही नमी वाले मौसम में ये हमारी त्वचा को भी स्वस्थ बनाये रखता है।

आलू-बुखारा या अलूचा

सेब, विटामिन C और डाइट्री फाइबर का एक बहुत अच्छा स्रोत है। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और बारिश के मौसम के दौरान पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर रखता है।

सेब

चेरी फल एंटीऑक्सीडेंट्स एवं विटामिन्स से भरपूर होता है जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और मॉनसून के मौसम में आपको इन्फेक्शन्स से दूर रखता है।

चेरी (Cherry)

बरसात के मौसम में इन 7 फलों के सेवन से अपने आप को स्वस्थ बनाये रखिये। इन पौष्टिक एवं मौसमी फलों के उपयोग से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाइये और पाचन तंत्र को मजबूत रखिये।