अपने दिन की शुरुआत आप इन 7 स्वादिष्ट और कम कैलोरी वाले नाश्ते से करें। ये न केवल स्वादिष्ट हैं बल्किआपके वजन को भी कंट्रोल करने में सहायक हैं।
दलिया या टूटा हुआ गेहूँ एक पौष्टिक और कम कैलोरी वाला नाश्ता है। इसे सब्जियों के साथ पकाने पर यह फाइबर से भरपूर भोजन बन जाता है जो वजन घटाने में भी सहायक है।
एक कटोरा अंकुरित सलाद, आपके दिन की शुरुआत करने के लिए एक ताजगी भरा और कम कैलोरी वाला नाश्ता है। यह प्रोटीन, फाइबर और जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
पोहा के जल्दी और आसानी से बनने वाला नाश्ता है। इसमें कैलोरी कम होती हैं और इसे कई तरह की सब्जियां डालकर और भी स्वादिष्ट एवं सेहतमंद बनाया जा सकता है।
सूजी से बना उपमा एक हल्का एवं स्वादिष्ट नाश्ता है। इसमें सब्जियाँ मिलाकर बनाने से यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है और कैलोरी भी कम रहती हैं।
मूँग की दाल का चीला एक प्रोटीन से भरपूर और नाश्ते के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कैलोरी में कम होता है और आपको दिन भर ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है।
ओट्स इडली, पारमपरिक इडली का एक ज्यादा हेल्दी विकल्प है। ओट्स से बनी इडली में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होते हैं, जिससे आपका पेट लम्बे समय तक भरा रहता है।
रागी डोसा एक ग्लूटेन-फ्री डिश है, जो कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती है। यह कम कैलोरी वाला डोसा आपके दिन की शुरुआत करने के लिए एक जबरदस्त विकल्प है।