कीमत देखकर चौक जाएंगे आप: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कॉफ़ी 

VIVEK RAJPUT

08 SEP 2025

जब लोग कॉफ़ी की बातें करते हैं, तो वो सिर्फ एक क्विक फ़िल्टर फ़िक्स या एक झागदार कैफ़े लैटे के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन दुनिया भर में ऐसी कई कॉफ़ी हैं, जिनकी सामग्री और बनाने का तरीका उन्हें दुनिया की सबसे महँगी कॉफ़ी बनाता है।

आइये जानें दुनिया की 6 सबसे महंगी कॉफ़ी के बारे में, उन्हें कैसे बनाया जाता है और इतना खास उन्हें क्या बनाता है?

दुनिया की सबसे महंगी कॉफियों में से एक ब्लैक आइवरी कॉफ़ी लगभग ₹42,000 प्रति पाउंड की होती है। जो केवल उत्तरी थाईलैंड से आती है। यह हाथियों द्वारा पचाए गए कॉफ़ी बीन्स को उनके मल से इकठ्ठा करके बनाई जाती है। इसकी मदद उनके अंदर की कड़वाहट को हटाया जाता है, जिससे स्वाद चिकना और चॉकलेटी हो जाता है।

ब्लैक आइवरी 

फिंका एल इंजेरटो कॉफी ग्वाटेमाला के ठंडे पहाड़ी इलाकों में उगाई जाती है। यह लगभग ₹40,000 प्रति पाउंड की मिलती है। इसकी छोटी फलियों को झरने के पानी में धोया जाता है और स्वाद को बनाए रखने के लिए धूप में सुखाया जाता है। अपने तेज, ताज़ा और फ्रूटी स्वाद की वजह से यह कॉफ़ी के शौकीन लोगों की पसंद है।

फिन्का एल इंजेरटो 

अमरूद के पेड़ की छाया में उगने वाली हैसिंडा ला एस्मेराल्डा कॉफ़ी पनामा के बोक्वेट क्षेत्र से आती है। यह लगभग ₹29,000 प्रति पाउंड मिलती है। अपने कॉम्प्लेक्स और हल्के स्वाद, सीमित फसल और चैंपियनशिप जीत की वजह से इसे कॉफी की दुनिया में एक सच्चा रत्न माना जाता है।

हैसिंडा ला एस्मेराल्डा 

कोपी लुवाक कॉफ़ी को इंडोनेशियाई पाम सिवेट (एक बिल्ली जैसा जानवर) के द्वारा पचाए गए कॉफ़ी बीन्स को उनके मल से इकठ्ठा करके बनाई जाती है। यह  लगभग ₹25,000 प्रति पाउंड होती है, जो इसे इंडोनेशिया के साथ-साथ विश्व की सबसे प्रसिद्ध प्रीमियम कॉफी बनाता है।

कोपी लुवाक

फेजेंडा सांता इनेस कॉफी अपने चिकने, स्वाभाविक रूप से मीठे स्वाद के लिए पसंद की जाती है। यह लगभग 24,200 प्रति पाउंड मिलती है, जो ब्राजील के समृद्ध मिनास गेरैस क्षेत्र में उगाई जाती है। इसे कारमेल और बेरीज के सोट्स के साथ बिना किसी रसायन के बनाया जाता है।

फेजेंडा सांता इनेस