जानिए कैसे संगीत बन सकता है आपकी अच्छी नींद का कारण? 

VIVEK RAJPUT

14 SEP 2025

क्या आप भी रात में नींद न आने से परेशान हैं?  तो संगीत सुनना इसका एक आसान समाधान बन सकता है।

अच्छे संगीत सुनने से आपका मन और दिमाग दोनों शांत रहते हैं, जिससे नींद आने में मदद मिल सकती है। आइये जानें कौन से और कैसे संगीत सुनने चाहिए।

संगीत हमारे दिमाग, दिल की धड़कन और स्ट्रेस को कंट्रोल करता है। जिससे मन को शांति मिलती है, साथ ही नींद आने में भी मदद हो सकती है।

नींद में मदद 

इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक, शास्त्रीय संगीत और नेचुरल आवाजों को 60-80 बीपीएम पर सुनें। ये आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

अच्छे संगीत चुनें 

अच्छे गानों की एक प्लेलिस्ट बनाएं। जिन्हें आप 30-60 मिनट तक सुन सकते हों। यह सोते समय आपके मन को शांत करेगी। जिससे आप अच्छी तरह से सो पाएंगे।

प्लेलिस्ट बनाएं 

म्यूजिक एप्स में मौजूद स्लीप टाइमर का इस्तेमाल करें। जिससे कुछ समय के बाद म्यूजिक अपने-आप बंद हो जाएगा और आपकी नींद में कोई खलल नहीं पहुंचेगी।

स्लीप टाइमर इस्तेमाल करें 

अपने म्यूजिक की प्लेलिस्ट रोजाना एक ही समय पर सुनने की कोशिश करें। जिससे यह आपकी हैबिट बन जाएगी और आपकी नींद में सुधार आ सकेगा।

दिनचर्या बनाएं 

अगर आप सोते समय म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं, तो इयरबड्स या हेडफोन की जगह पिलो स्पीकर और ब्लूटूथ स्पीकर का इस्तेमाल करें। इससे आपको म्यूजिक सुनने में आराम मिलेगा।

हेडफ़ोन न लगाएं 

अगर आप अच्छा म्यूजिक चुनकर, उसे सही तरीके से सुनते हैं, तो यह आपकी नींद को बेहतर बना सकता है। साथ ही शरीर और दिमाग दोनों को शांत और स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है।

ध्यान दें