
Moringa recipes for immunity in hindi: सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी थोड़ी कमजोर पड़ जाती है और पाचन भी धीमा हो जाता है। जिससे सुस्ती, खाँसी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे मौसम में गर्म ड्रिंक्स और सुकून भरे भोजन की चाह हर किसी को होती है। साथ ही शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक खाना बहुत जरूरी होता है। पौष्टिक खाने में हरी सब्जियां बहुत अहम भूमिका निभाती हैं।
हममें से अधिकांश लोग हरी सब्जियां तो खाते हैं, लेकिन मोरिंगा (Drumstick leaves) को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके छोटे-छोटे पत्तों के फायदे कमाल के हैं! मोरिंगा विटामिन C, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसे सर्दियों के लिए एक सुपरफूड कहा जाता है। यह ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।
इस लेख में हम जानेंगे, मोरिंगा की आसानी से बनने वाली कुछ विंटर रेसिपी, जो स्वादिष्ट होने साथ-साथ फायदेमंद भी होती हैं। जिन्हें आप सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सर्दियों के लिए मोरिंगा क्यों है जबरदस्त?
आयुर्वेद में मोरिंगा को एक हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर आहार बताया गया है। जो सर्दियों के मौसम के लिए एक बेहतर सुपरफूड है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट (Moringa recipes for immunity in hindi) करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट सर्दियों के मौसम में होने वाली कमजोरी, सर्दी-खांसी और ठंड की वजह से होने वाले वायरल बुखार से बचाने में मदद करते हैं।
मोरिंगा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पकाने के बाद भी इसके पोषक तत्व कम नहीं होते हैं। इसलिए इसे सूप, दाल, चाय, स्टिर-फ्राई या करी या और भी किसी चीज में मिलाया जाए तब भी यह सेहत के लिए फायदेमंद ही रहता है।
1. मोरिंगा सूप

शाम के समय में अक्सर ठंड बढ़नी शुरु हो जाती है, इसलिए मोरिंगा के पत्तों से बना एक हल्का, गर्म और पौष्टिक सूप बनाकर पिएं। जो विटामिन C से भरपूर होता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता हैं।
सामग्री:
- मुट्ठी भर ताज़े मोरिंगा के पत्ते
- 1 प्याज
- 3–4 लहसुन की कलियाँ
- काली मिर्च
- एक चुटकी हल्दी
- वेजिटेबल स्टॉक या पानी
- नमक
- एक छोटा चम्मच घी
कैसे बनाएं:
सबसे पहले घी को गर्म करके उसमें लहसुन और प्याज को सुनहरा होने तक भून लें, फिर इसमें मोरिंगा के पत्ते डालें और उन्हें भी 2-3 मिनट तक भूनें। फिर पानी/वेजिटेबल स्टॉक, हल्दी और नमक को डालकर लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और आपका सूप बनकर तैयार हो जायेगा।
कब पिएं?
गला दुखने पर, खराश होने पर, थकान महसूस होने या ज्यादा ठंड लगने पर एक गिलास भरकर मोरिंगा का सूप पिएं और आनंद लें।
2. मोरिंगा स्टिर-फ्राई
मोरिंगा स्टिर-फ्राई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो दाल, चावल या रोटी के साथ खाने पर बहुत अच्छी लगती है।
सामग्री:
- ताजे मोरिंगा के पत्ते
- सरसों
- कटा हुआ प्याज
- कसा हुआ नारियल (optional)
- नमक और काली मिर्च
- 1 छोटा चम्मच तेल या घी
तरीका:
तेल या घी को गर्म करें, उसमें सरसों के दाने तड़काएं और कटे हुए प्याज को डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें। फिर मोरिंगा के पत्ते डालें और स्वादानुसार नमक, काली मिर्च डालकर मुरझाने तक पकाए। अगर आप उसमें कुछ फ्लेवर चाहते हैं, तो आप उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल सकते हैं।
फायदे:
- पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
- शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है।
- पाचन को बेहतर बनाता है।
3. मोरिंगा की चाय

मोरिंगा के पत्तों की चाय बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है, साथ ही यह पाचन के लिए भी बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा यह सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने (Moringa recipes for immunity) में भी सहायक होती है।
सामग्री:
- 1 बड़ा चम्मच सूखा मोरिंगा पाउडर या ताज़ा पत्ते
- 1 कप पानी
- शहद या नींबू (optional)
तरीका:
एक कप पानी उबालें, उसमें मोरिंगा पाउडर या ताजे हरे-हरे पत्ते डालें। इसे लगभग 3-5 मिनट तक उबलने दें। फिर गर्म ही छानकर घूंट-घूंट करके पिएं।
फायदे:
- यह पाचन को बेहतर बनाती है और गट-हेल्थ को सपोर्ट करती है।
- बॉडी को डिटॉक्स करती है साथ ही इम्यूनिटी भी बढाती है।
4. मोरिंगा दाल

मोरिंगा के पत्तों से बनी यह साधारण दाल बहुत ही पौष्टिक होती है, जो सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।
सामग्री:
- अरहर दाल या मूंग दाल
- ताजे मोरिंगा पत्ते
- लहसुन, हल्दी, जीरा
- नमक
- तड़के के लिए घी
तैयारी की विधि:
मोरिंगा दाल बनाने के लिए सबसे पहले अरहर दाल या मूंग दाल को प्रेशर कुकर में उबलने रख दें। दूसरी ओर, एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें लहसुन एवं जीरा डालकर तड़का लगाएँ। इसके बाद, ताज़े मोरिंगा के पत्ते डालें और थोड़ी देर भूनें। फिर इस मिश्रण को दाल में डालें और धीमी आंच पर पकाएँ। आपकी मोरिंगा दाल बनकर तैयार हो जाएगी।
फायदे:
सर्दियों की ठंडी शाम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी होती है।
5. मोरिंगा पराठा

यह बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है। अपने नाश्ते में यह पौष्टिक मोरिंगा पराठा जरूर शामिल करें, क्योंकि इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। साथ ही यह भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने का एक आसान तरीका भी है।
सामग्री:
- बारीक कटी हुई मोरिंगा की पत्तियां
- गेहूं का आटा
- मसाले, नमक, तेल या घी
तरीका:
कटे हुए मोरिंगा के पत्तों को आटे में मिलाएं, फिर उसमें अपनी पसंद के अनुसार मसाले डालें और लचीला आटा गूंथ लें। इसे बेलें और सामान्य पराठे की तरह तवे पर सेक लें।
फायदे:
हमारे शरीर में एनर्जी बनाए रखता है और आयरन को बढ़ाता है।
6. मोरिंगा की सब्जी
यह सर्दियों के लिए एक बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर है, स्वादिष्ट होने साथ-साथ यह एंटीऑक्सीडेंट और कई हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर होती है।
सामग्री:
- सहजन की फली + पत्तियाँ
- आलू, गाजर
- टमाटर की ग्रेवी
- कोकोनट मिल्क (optional)
- मसाले
तरीका:
मोरिंगा की सब्जी बनाना बहुत आसान है, जिस तरह हम बाकी सब्जियां बनाते हैं वैसे ही यह बनती है। सबसे पहले टमाटर की ग्रेवी को तेल या घी में भूनकर, मोरिंगा के पत्ते और फली डालें, फिर स्वादानुसार मसाले और अलग फ्लेवर बढ़ाने के लिए आप इसमें कोकोनट मिल्क मिला सकते हैं।
फायदे:
- पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
- इम्यूनिटी बढ़ाने (Moringa recipes for immunity in hindi) के लिए बेस्ट सोर्स होती है।
7. मोरिंगा की चटनी

सर्दियों में हम हमेशा सोचते हैं, कि शाम के समय खाने में कुछ चटपटा और जायकेदार मिल जाए तो बात ही क्या हो! इसके लिए सेहत का एक खजाना है, मोरिंगा के पत्तों से बनी यह मसालेदार चटनी। यह चटनी कई हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर होती है, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ-साथ यह शरीर को ताजगी भी पहुँचाती है।
सामग्री:
- ताजा मोरिंगा के पत्ते
- हरी मिर्च
- लहसुन
- नींबू
- नमक और मसाले
तरीका:
सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में डालें और अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ा होने तक ब्लेंड करें। चिकना या गाढ़ा, दोनों ही खाने में अच्छे लगते हैं। ज्यादा स्वाद और नेचुरल फ्लेवर के लिए आप इसे सिल पत्थर से पीसकर भी बना सकते हैं।
कैसे खाएं:
यह मसालेदार और पोषक तत्वों से भरपूर चटनी डोसा, चावल या रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है।
निष्कर्ष
मोरिंगा उन “सुपरफूड्स” में से एक है, जो सर्दियों के मौसम के लिए हर कसौटी पर खरा उतरता है। सर्दियों के मौसम में, जब शरीर को सबसे अधिक देखभाल की जरूरत होती है, तब मोरिंगा, शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने, बॉडी को डिटॉक्स करने और पोषण की ज़रूरतों को एक साथ पूरा करने में मददगार होता है।
मोरिंगा की ख़ास बात यह है, कि आप इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैस- मोरिंगा को चाय, दाल, पराठे, करी चटनी, साथ ही यह आपके भोजन में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बढ़ने वाले पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाता है।
सर्दियों में सप्ताह में 2 से 3 बार मोरिंगा का सेवन करने से निश्चित रूप से आपकी इम्यूनिटी और एनर्जी को सपोर्ट मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: क्या सर्दियों में मोरिंगा खाना अच्छा है?
हां, क्योंकि यह सर्दियों के समय शरीर को गर्माहट देता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है, साथ ही वायरल बीमारियों से भी बचाता है।
प्रश्न: सर्दियों में मोरिंगा खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
सर्दियों में मोरिंगा खाने के एक नहीं अनेक तरीके हैं, आप इसे सूप, चाय, दाल, स्टर-फ्राई, चटनी आदि सभी तरह से खा सकते हो।
प्रश्न: क्या मोरिंगा सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है?
हां, मोरिंगा में विटामिन C, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न: क्या सर्दियों में मोरिंगा खाने से वजन नियंत्रित रहता है?
हां, मोरिंगा एक सुपरफूड है, जो मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है, साथ ही भूख को नियंत्रित रखता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
प्रश्न: क्या बच्चों को मोरिंगा दिया जा सकता है?
हां, हम बच्चों को मोरिंगा दाल या पराठे में मिलाकर दे सकते हैं, लेकिन कम मात्रा में।
प्रश्न: क्या मोरिंगा के कोई हानिकारक प्रभाव हैं?
मोरिंगा को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, हालाँकि इसके ज़्यादा सेवन से गैस या एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। इसलिए शुरुआत में कम मात्रा से सेवन करें और धीरे-धीरे बढ़ाएँ।
प्रश्न: क्या ताजे मोरिंगा के पत्तों की जगह सूखे मोरिंगा पाउडर का उपयोग किया जा सकता है?
हां, जब आपके पास ताज़ी मोरिंगा की पत्तियां उपलब्ध न हों, तो सूखा मोरिंगा पाउडर सर्दियों में एक बेहतरीन विकल्प होता है। लेकिन अगर ताजी पत्तियां हों तो उनका इस्तेमाल बेहतर होता है (क्योंकि पाउडर में मिलावट हो सकती है)।
यह भी पढ़ें-
डायबिटीज को कंट्रोल करने का आसान तरीका: रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये 6 योगासन
लेमन बाम टी(Lemon balm tea):क्यों हैं इतनी खास, कैसे बनाएं? ये हैं 7 जबरदस्त फायदे







