संतरा या शिमला मिर्च? किसमें है इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा विटामिन C?

इस पोस्ट को शेयर करें

orange, Vitamin C rich foods for immunity


Vitamin C rich foods for immunity: सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी हवा के साथ-साथ जुखाम, खांसी और मौसमी बीमारियां अक्सर बढ़ जाती हैं। ऐसे मौसम में शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए लोग सबसे ज्यादा विटामिन C वाले खाद्य पदार्थो की तलाश करते हैं, क्योंकि विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि विटामिन C सिर्फ संतरे, नींबू या खट्टे पदार्थों से ही मिलता है, लेकिन यह सच नहीं है!

क्या आप जानते हैं कि शिमला मिर्च (खासकर लाल और पीली वाली) में भी काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन C होता है। लेकिन क्या विटामिन C की मात्रा और इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के मामले में यह संतरे के बराबर है? आइए संतरे और शिमला मिर्च में जानें कि किसमें ज्यादा विटामिन C होता है (Vitamin C rich foods for immunity) और आपको सर्दियों में अपनी डाइट किसे शामिल करना चाहिए?

संतरा vs शिमला मिर्च: किसमें ज्यादा विटामिन C होता है?

Bell peppers, best immunity boooster


विटामिन C हेल्दी स्किन, हड्डियों, घाव भरने और इम्युनिटी बढ़ाने (Vitamin C rich foods for immunity) के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है, जो हमारी बॉडी की सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

अक्सर जब भी लोग विटामिन C के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले उनके दिमाग में संतरे का नाम ही आता है। यह इसलिए भी है कि संतरा अपने स्वाद और ताज़गी वाले गुणों के साथ-साथ विटामिन C भी अच्छी मात्रा में देता है। एक मध्यम आकार के संतरे में लगभग 70 mg तक विटामिन C होता है, जो एक स्वस्थ इंसान के लिए रोजाना के हिसाब से पर्याप्त माना जाता है। 

वहीं दूसरी ओर देखें, तो कई लोगों को यह जानकर आश्चर्य हो सकता है, कि शिमला मिर्च में विटामिन C की मात्रा संतरे से कई ज्यादा और बेहतर मात्रा में होती है। आकार, किस्म और स्रोत के आधार पर कहें तो एक शिमला मिर्च में लगभग 100 से 150 mg तक विटामिन C हो सकता है, जो एक संतरे से कहीं ज़्यादा है। इससे पता चलता है कि संतरे की तुलना में शिमला मिर्च में प्रति mg विटामिन C की मात्रा ज्यादा होती है। जो कि सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी को बूस्ट करने का एक बेहतर सोर्स हो सकती है। 

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण, हल्के से पकाए जाने पर भी इनमें विटामिन C की अच्छी मात्रा बनी रहती है। संतरे मीठे, ताज़गी भरे और हेस्परिडिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण अभी भी एक बेहतरीन विकल्प हैं। हालाँकि, विटामिन C के स्तर की बात करें तो शिमला मिर्च सबसे आगे है।

दोनों की न्यूट्रिशनल प्रोफ़ाइल 

संतरा: 

– संतरे में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है।

– हमारी बॉडी को हर समय हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

– पानी की मात्रा ज्यादा होने कारण, इसमें कैलोरी कम होती हैं। 

– संतरा, पोटैशियम, कैल्शियम और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। 

शिमला मिर्च: 

शिमला मिर्च विटामिन A, B6 और फोलेट से भरपूर होता है। 

– प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।

– पानी की मात्रा ज्यादा होने कारण इसमें कैलोरी कम होती हैं।

– तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दियों के लिए एक शानदार इम्यूनिटी बूस्टर (Vitamin C rich foods for immunity) होता है। 

शिमला मिर्च शरीर को कैसे फायदा पहुँचती है?

bell peppers, Vitamin C rich foods for immunity


विटामिन C और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होने के कारण, शिमला मिर्च हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होती है। लेकिन नियमित रूप से शिमला मिर्च खाने से यही एकमात्र लाभ नहीं होता है। बल्कि, इसके और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

1-स्किन को नेचुरल ग्लो देती है।

विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है। जिससे हमारी त्वचा टाइट रहती है और साथ ही स्किन में ग्लो भी आता है। शिमला मिर्च के एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीनॉयड एक साथ मिलकर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने और साथ ही धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।  

2- दिल को स्वस्थ रखती है।

शिमला मिर्च में ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो विटामिन C के साथ मिलकर ब्लड वेसेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। यह सूजन को कम करने के साथ-साथ अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देता है।

3- आयरन के अवशोषण में सहायता करता है

हमारे शरीर को प्लांट बेस्ड आयरन पालक, दाल, मेथी, बीन्स आदि से मिलता है, जिसे अवशोषित करना ज़्यादा मुश्किल होता है। लेकिन विटामिन C अगर साथ में लिया जाये तो इनका अवशोषण बेहतर हो जाता है।

4- आँखों को स्वस्थ रखता है

पीली और लाल शिमला मिर्च में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन के साथ-साथ कैरोटीन और जैंथीफिल की अच्छी मात्रा पायी जाती है, जो आँखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही ये रेटिना को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में भी मददगार होते हैं।

5- वजन घटाने में मददगार

शिमला मिर्च में लगभग 92-94% पानी पाया जाता है। पानी ज्यादा होने की वजह से कैलोरी भी कम होती है, साथ ही फाइबर की मात्रा भी काफी अधिक होती है, जिससे इसे खाने पर लंबे समय तक पेट भरा रहता है, क्रेविंग्स भी कम होती हैं और वजन भी मेंटेन रहता है।

सर्दियों के मौसम में कौन सा खाना बेहतर है?

अगर आप यह जानना चाहते है कि सर्दियों के मौसम में सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इनमें से कौन सा फ़ूड बेहतर है, तो इसका जवाब शिमला मिर्च ही होगा क्योंकि इसमें विटामिन C की मात्रा ज्यादा होती है और तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों के लिए यह एक बेस्ट इम्यूनिटी बूस्टर हो जाता है। 

लेकिन अगर आप और भी कई फायदे चाह रहे हैं, तो संतरा और शिमला मिर्च दोनों को खाना बेहतर है। क्योंकि संतरे में विटामिन C के साथ-साथ फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और बॉडी को हर समय हाइड्रेटेड रखने वाले गुण पाए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ शिमला मिर्च में भी विटामिन C के साथ-साथ विटामिन A और ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

अंत में, आपको किसी एक को चुनने की जरुरत नहीं है। हर व्यक्ति की इम्यूनिटी पावर उसके शरीर के हिसाब से बढ़ती है। लेकिन अगर आप अपने हर निवाले में विटामिन C की मात्रा ज्यादा चाहते हैं, तो पीली शिमला मिर्च को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें (खासकर सर्दियों में)। जिससे यह एक तरह से परफेक्ट विंटर इम्यून बूस्ट डाइट बन जाती है।

शिमला मिर्च को खाने के कुछ बेहतरीन तरीके  

bell peppers, Vitamin C rich foods for immunity


शिमला मिर्च को अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए तरीको से आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

– सलाद की तरह कच्ची खाना 

– हम्मस (Hummus) के साथ 

– फ्राइड राइस, ओट्स या पास्ता में डालकर 

– सब्जियों में हल्का भूनकर 

– भरवां सब्जी बनाकर (stuffed bell peppers) 

शिमला मिर्च में एक अच्छी बात यह भी कि हल्का पकाने पर भी विटामिन C का स्तर बना रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: किसमें ज्यादा विटामिन C है: संतरा या शिमला मिर्च?

संतरे के मुकाबले शिमला मिर्च में ज्यादा विटामिन C (लगभग प्रति 100 mg) अधिक होता है।

प्रश्न: शिमला मिर्च में कितना विटामिन सी होता है?

आकार और किस्म के हिसाब से एक औसत शिमला मिर्च में 100-150 mg विटामिन C हो सकता है।

प्रश्न: क्या शिमला मिर्च  इम्यूनिटी बढ़ाती है?

हाँ, इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है।  

प्रश्न: क्या शिमला मिर्च को पकाने से उसमें विटामिन C की मात्रा कम हो जाती है?

हाँ, अगर हम शिमला मिर्च को लंबे समय तक या तेज़ आंच पर पकाते हैं, तो उसमें विटामिन C का स्तर थोड़ा कम हो जाता है। लेकिन अगर शिमला मिर्च को हल्का पकाया या भूना जाये तो उसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

प्रश्न: क्या कच्ची शिमला मिर्च को खाया जा सकता है?

जी हां, शिमला मिर्च को कच्चा खाने से इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स सुरक्षित रहते हैं, जिससे यह इम्यूनिटी पावर को बढ़ने में मदद करता है। 

प्रश्न: क्या डायबिटीज रोगी संतरा और शिमला मिर्च खा सकते हैं?

हाँ, अगर दोनों ही संतुलित मात्रा में खाएं जाए तो ये डायबिटीज रोगियों के लिए अनुकूल होते हैं, हालाँकि संतरे में नेचुरल शुगर अच्छी मात्रा में होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

प्रश्न: क्या लाल, ऑरेंज या पीली शिमला मिर्च अधिक पौष्टिक होती है?

यूँ तो तीनों ही प्रकार की शिमला मिर्च पौष्टिक होती हैं। लेकिन लाल शिमला मिर्च में सबसे ज़्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और पीली शिमला मिर्च में सबसे ज्यादा विटामिन C होता है।

प्रश्न: क्या मैं एक ही दिन संतरे और शिमला मिर्च दोनों खा सकता हूँ?

जी हां, दोनों को खाने से आपके शरीर को एक की तुलना में अधिक पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी पावर मिलती है। 

यह भी पढ़ें –

1. लेमन बाम टी(Lemon balm tea):क्यों हैं इतनी खास, कैसे बनाएं? ये हैं 7 जबरदस्त फायदे

2. हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा नमक है बेस्ट? सी सॉल्ट, टेबल सॉल्ट या हिमालयन पिंक सॉल्ट?

3. (Papaya seeds Benefits): कैंसर से लेकर पाचन तक कई बीमारियों में फायदेमंद हैं पपीते के बीज, 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Leave a Comment