अगर भगवान् हैं, तो गलत करने वालों को रोकते क्यों नहीं? क्या है Law of Karma?

Wrong, Rape,Murder, Slap, Murder, Harassment
अब आप जरा ये सोचिए कि अगर यहाँ पर ईश्वर गलत कर्म करते समय आपको रोकने अलग जाएँ तो आपकी स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं रह जाता। फिर तो आप गुलाम हुए न। आपको ईश्वर की मर्जी से चलना होगा। लेकिन ईश्वर किसी को गुलाम नहीं बनाते वो तो जीव को मुक्त करते हैं। उनका स्वभाव ही है मुक्त करना। दूसरी बात, ईश्वर अगर गलत करने वालों को रोकने अलग जाएँ तो फिर कोई गलत मार्ग पर चल नहीं पाएगा सबको मजबूरी में सही मार्ग पर ही चलना पड़ेगा। तो जिन लोगों ने अपनी इच्छा से सही रास्ता चुना था। जिन लोगों ने सृष्टि की सारे कष्टों को सहकर तप किया था। जिन्होंने मन की और वासनाओं की जलन को सहकर ईश्वर की भक्ति की थी। अपना स्वार्थ त्यागकर निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद की थी। उनके त्याग, तपस्या और भक्ति का तो कोई अर्थ ही नहीं रह जाएगा। सभी लोग एक सामान हो जाएंगे और सृष्टि का पूरा चक्र बिगड़ जाएगा।
Read more